ख़रीदनी है मुझे कुछ गलतफमियाँ तुमसे, कह दो ना एक बार तुम भी मुझसे प्यार करते हो, बेच देंगें सुकुन अपना गिरवी रख देंगें ज़िंदगी को, कह दो ना एक बार की तुम भी मेरा इंतज़ार करते हो, हर चीज़ जो अजीज है हमे रख देंगे तेरे कदमो में, कह दो ना एक बार की तुम मुझे अब भी याद करते हो, गलतफमियों का सौदा तुम्हें सस्ता और हमें महंगा पड़ेगा, कह दो ना एक बार की कुबूल तुम भी ये बात करते हो, कह दो ना एक बार की तुम आज भी मुझसे प्यार करते हो । #लवलीन यदुवंशी 1जनवरी 2022