Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2021

लड़खपन

सपने सुहाने लड़खपन के,सपने सुहाने मेरे बचपन के अब याद आते हैं बहुत, तड़पाते हैं बहुत। सपने सुहाने मेरे अल्हड़पन के याद आते है बहुत, मैं खुश थी,चारों तरफ खुशियाँ थी बहुत, मेरा चहकना, मेरा खिलखिलाना ,  कुछ मौज ,कुछ मस्तियाँ याद आते हैं बहुत, सपने सुहाने मेरे नटखटपन के याद आते है बहुत, सपने सुहाने मेरे बचपन के याद आते है बहुत। कुछ शरारतें , कुछ समझदारिया, कुछ चाहतों का ना बताना, वो दादी की बातें ओर उनकी वो गुस्से में लाल आँखे , याद आती हैं बहुत,  सपने सुहाने मेरे अल्हड़पन के याद आते हैं बहुत। अब बड़े हो गए है यादे बचपन की कुछ सपनो सी लगती हैं, याद आती हैं बहुत मुझे मेरी मनमर्जियाँ। सपने सुहाने लड़खपन के,सपने सुहाने मेरे बचपन के अब याद आते हैं बहुत, तड़पाते हैं बहुत।। #लवलीन यदुवंशी।                                                             

क्या तुम जानते हों

दो जिस्म एक जान हैं हम, क्या तुम ये जानते हो, मैं दिन को कहूँ रात तो, क्या तुम ये मानते हो, उलझा देते हो सवालो में मुझे , क्या तुम ये जानते हो, रोज़ ख्वाइशें रहती थी आप से मिलने की  मेरे ज़ज्बातो के समंदर की गहराई , क्या तुम ये जानते हो , दो जिस्म एक जान हैं हम , क्या तुम जानते हो, रोज़ बहाने बना कर मुझे सताते हो, क्या तुम ये मानते हो।। लोग कहते हैं आदतें एक जैसी है हमारी , क्या तुम ये जानते हो, बहुत मन्नतो से पाया है ये हक्कीत क्या तुम ये जानते हो, मेरे पास तुम्हारे ना होने का दर्द  , क्या तुम ये जानते हो, दो जिस्म एक जान हैं हम, क्या तुम ये मानते  हो, दो जिस्म एक जान हैं हम .......................।। #लवलीन यदुवंशी

सफ़र अधूरा सा

  तेरे इंतज़ार का सफ़र अधूरा रह गया, मेरे ज़ज्बातो का शिलशिला अधूरा रह गया, दशको बीत गए तेरे इंतज़ार में ......, उन सालों का हिसाब अधूरा रह गया। जिन का मिलना किस्मत में था..? उनका साथ अधूरा रह गया ......। सोचा था बहुत बातें होंगी तुझसे मिलके, उन बातों का किस्सा अधूरा रह गया, चाँद तो पूरा था गगन में उस दिन भी , फिर न जाने क्यों हमारा साथ अधूरा रह गया। आओ कहीं कोई आशियाना ढूंडते हैं, अपने सपनों का दूर कहीं एक घर सजाते हैं। तुम वहा से रोज़ रोज़ मुझे याद करना, ओर मैं फिर से ........... नई कोई यादें सज़ा लूँगी। तेरे इंतज़ार का सफ़र अधूरा रह गया, मेरे ज़ज्बातो का शिलशिला अधूरा रह गया,।। # लवलीन यदुवंशी 

तुम मेरे हो

तुम्हें देखूं , तुम्हें चाहूँ, तुम में समा जाऊँ, तुम्हें भर के बाजुओं में मैं तेरी हो जाऊं, तुम्हें पूजूँ तुम्हें प्यार करूँ बस तेरी रूह में समाऊं, तुम तुम्हे तुझमें ही कहीं खो जाऊँ, तुम मेरे हो ..? मैं तेरी हो जाऊं।।

तेरा अहसास

तेरे अहसास से ज्यादा तेरा साथ पसन्द आया, तेरे ख्याल से ज्यादा तेरा मेरे पास होना पसंद आया, गुस्सा तो बहुत हैं तुममें हमे तेरा प्यार पसन्द आया, मेरे इंतजार का सफर लम्बा सही हमे तेरा हमराही होना पसंद आया। तेरे अहसास से ज्यादा तेरा साथ पसन्द आया।। #लवलीन यदुवंशी