Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2020

हस्ती मेरी छोटी हैं

हस्ती मेरी छोटी हैं ,मगर किरदार बड़ा रखती हूँ....। समझे कोई मुझे ,मैं उसका भी मान बड़ा रखती हूँ..., खुद में थोड़ी उलझी हूँ, पर सबकी उलझन का ध्यान बड़ा रखती हूँ..., नारी हूँ मैं नारीत्व का सम्मान बड़ा करती हूँ, हस्ती मेरी छोटी हैं मगर किरदार बड़ा रखती हूँ....। मेरी संवेदनाओ का तूफ़ान बहुत हैं, कोई समझे मुझे मैं उसकी भी आस बड़ी रखती हूँ..., नारी हूँ मैं नारीत्व का सम्मान बड़ा रखती हूँ.., हस्ती मेरी छोटी हैं मगर किरदार बड़ा रखती हूँ।। लक्ष्मी , दुर्गा , काली ,चण्डा का नाम दिया जाता हैं.., लेकिन मैं सरस्वती बनकर अपने अंदर  ज्ञान का भंडार बड़ा रखती हूँ..., नारी हूँ मैं नारीत्व का सम्मान बड़ा रखती हूँ.., हस्ती मेरी छोटी हैं मगर किरदार बड़ा रखती हूँ।।  #लवलीन यदुवंशी

तेरी सादगी के दीवाने हैं

दुनिया के फ़शन के नही तेरी सादगी के दीवाने हैं तेरे ब्रान्डेड शूज़ के नही सादी चप्पल के दीवाने हैं मत लाना गुलदस्ता फुलों का मुझसे मिलने जो आऔ तुम हम गुलदस्ते के नहीं तेरी बातों के झड़ते गुलाबो के दीवाने हैं दुनिया के फैशन के नहीं तेरी सादगी के दीवाने हैं मत करना दिखावा कोई कभी मुझ को रिझाने के लिए हम तेरी बनावट के नहीं तेरी असलियत के दीवाने हैं, नही चहिये हमे ऊँचे महल चौबारे दिख जाओ तुम जिस जगह से हम तो उस झरोखें के दीवाने हैं, दुनिया के फैशन के नहीं तेरी सादगी के दीवाने हैं !! #लवलीन यदुवंशी