Skip to main content

हस्ती मेरी छोटी हैं



हस्ती मेरी छोटी हैं ,मगर किरदार बड़ा रखती हूँ....।

समझे कोई मुझे ,मैं उसका भी मान बड़ा रखती हूँ...,
खुद में थोड़ी उलझी हूँ, पर सबकी उलझन का ध्यान बड़ा रखती हूँ...,

नारी हूँ मैं नारीत्व का सम्मान बड़ा करती हूँ,
हस्ती मेरी छोटी हैं मगर किरदार बड़ा रखती हूँ....।

मेरी संवेदनाओ का तूफ़ान बहुत हैं, कोई समझे मुझे मैं उसकी भी आस बड़ी रखती हूँ...,

नारी हूँ मैं नारीत्व का सम्मान बड़ा रखती हूँ..,
हस्ती मेरी छोटी हैं मगर किरदार बड़ा रखती हूँ।।

लक्ष्मी , दुर्गा , काली ,चण्डा का नाम दिया जाता हैं..,
लेकिन मैं सरस्वती बनकर अपने अंदर  ज्ञान का भंडार बड़ा रखती हूँ...,

नारी हूँ मैं नारीत्व का सम्मान बड़ा रखती हूँ..,
हस्ती मेरी छोटी हैं मगर किरदार बड़ा रखती हूँ।।


 #लवलीन यदुवंशी

Comments